14.8 C
New York
Saturday, May 27, 2023

Buy now

spot_img

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Welcome Baby Girl | आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म, दादी-नानी समेत इन सेलेब्स ने भी दी बधाई


Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Welcome Baby Girl

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बेटी को जन्म दिया है। जिससे कपूर खानदान में जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं पिता बनने के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी बेहद खुश है। इस खबर के सामने आते ही सेलेब्स से लेकर फैंस सभी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे है साथ ही वो नन्ही परी पर भी अपना प्यार लुटा रहे है। वहीं आलिया भट्ट की बेटी पर दादी और नानी ने भी अपना प्यार बरसाया है।

नीतू कपूर दादी बनने के बाद काफी खुश है। उन्होंने अपने इस खुशी का इजहार अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट द्वारा शेयर किए गए बेटी के गुड न्यूज वाले पोस्ट को शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ब्लेसिंग्स’ साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें

वहीं आलिया भट्ट की मां और नन्ही परी की नानी सोनी राजदान भी काफी खुश है। वो बेटी आलिया के हॉस्पिटल में भर्ती होते ही हॉस्पिटल में पहुंच गई थी। सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया भट्ट के गुड न्यूज पोस्ट को रिपोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘ओह खुशी का दिन ! उपहार के इस अद्भुत अद्भुत आशीर्वाद के लिए जीवन का बहुत-बहुत आभार। प्यार की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारा सामूहिक कप खत्म हो गया।’

गौरतलब है कि जब से आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म का ऐलान अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। तब से फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे है।

अनुष्का शर्मा ने बधाई देते हुए लिखा, ‘माता-पिता को शुभकामनाएं और बेबी गर्ल को ढ़ेर सारा प्यार और आशीर्वाद!’ वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को कपिल शर्मा, वाणी कपूर, मौनी रॉय, सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, कृति सनोन, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख और बिपाशा बसु समेत कई स्टार्स ने भी बधाई और शुभकामनाएं दिया है।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,782FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles