मुंबई : एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की अपकमिंग फिल्म भोला (Bholaa) का पोस्टर हुआ रिलीज। भोला में उनकी को-स्टार और पुरानी दोस्त तब्बू (Tabu) का फर्स्ट लुक नजर आ रहा है। अजय देवगन ने यह पोस्टर अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। एक्टर और फिल्म निर्माता अजय देवगन अपनी आगामी और सबसे चुनौतीपूर्ण एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘भोला’ में एक नए अवतार के साथ नजर आएंगे। मोशन पोस्टर और एक्ट्रेस के कई लुक का पोस्टर शेयर करते हुए, अजय ने इसे कैप्शन दिया, एक खाकी, सौ शैतान।
पोस्टर में तब्बू एक धांसू अवतार में नजर आ रही है, उन्होंने हाथ में बंदूक पकड़े हुए है और पुलिस अफसर के यूनिफार्म पहनी हुई हैं। लगभग एक मिनट के इस वीडियो पोस्टर में फ़िलहाल सिर्फ तब्बू का लुक दिखाई दे सकता है। यह फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। फिल्म को एक रात में सेट की गई वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में स्टाइल किया गया है, जो विभिन्न रूपों, मानव और अन्य में दुश्मनों की भीड़ से लड़ती है।
यह भी पढ़ें
Ek khaaki. Sau shaitaan.#TabuInBholaa #Bholaain3D #Tabu pic.twitter.com/W5wLWqENyQ
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 17, 2023
बता दें कि भोला तमिल ब्लॉकबस्टर कैथी का हिंदी रीमेक है। फिल्म कैथी 2019 में रिलीज हुई थी और फिल्म लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर है। भोला एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपनी युवा बेटी तक पहुंचने के रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति से लड़ेगा। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद तब्बू अजय के साथ एक और फिल्म कर रही हैं, तब्बू भोला में एक भयंकर पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि तब्बू ने पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई कुत्ते फिल्म में एक उग्र पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी।