मुंबई: जिया खान सुसाइड केस में बरी होने के बाद सूरज पंचोली हर जगह छाये हुए हैं। इस फैसले को लेकर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पिता आदित्य पंचोली भी मीडिया की हेडलाइन बना करते थे। बॉलीवुड में उनकी छवि एक बिगड़ैल शहजादे की रही है। उनसे जुड़े कई विवादों ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन आदित्य पंचोली तब सबसे बड़े विवाद में फंसे जब कंगना रनौत ने उनपर शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। क्या था पूरा मामला? आइये आपको बताते हैं…
दोनों कर रहे थे एक-दूसरे का इस्तेमाल
दिल्ली से मुंबई आने के बाद जब कंगना ने फिल्मी करियर के लिए संघर्ष शुरू किया तो बॉलीवुड में उनकी स्थिति आउटसाइडर जैसी ही थी। इन्हीं दिनों कंगना की मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई, जो उन दिनों तेजी से उभर रहे एक्टर थे। दो बच्चों के अधेड़ पिता आदित्य पंचोली को कंगना के रूप में दिल बहलाने का नया साधन मिला, तो कंगना ने भी आदित्य को बॉलीवुड में जमने का हथियार बना लिया। आदित्य पंचोली ने कंगना पर खूब पैसे लुटाए। उनके लिए मंहगे फ्लैट खरीदने के अलावा आदित्य ने एसिड अटैक का शिकार हुई कंगना की बड़ी बहन के इलाज का पूरा खर्चा भी उठाया।
यह भी पढ़ें
विचार टकराने लगे तो शुरू हुआ झगड़ा
कंगना को बॉलीवुड में अपनी जगह बनानी थी, जबकि आदित्य पंचोली उनका इस्तेमाल करना चाहते थे। कंगना का एम्बिशन और आदित्य की ख्वाहिशें जब आपस में टकराने लगी तो झगड़े बढ़ने लगे। इन्हीं दिनों कंगना को महेश भट्ट साहब ने अपनी फिल्म ‘गैंगस्टर’ में काम करने का ऑफर दिया, तो आदित्य पंचोली को कंगना हाथ से फिसलती नजर आने लगी। वो नहीं चाहते थे कि कंगना इस फिल्म में काम करें। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
यह भी पढ़ें
पुलिस स्टेशन तक पहुंचा मामला
एक दिन गुस्से में आदित्य पंचोली ने कंगना की जमकर पिटाई कर दी। साल 2007 में हुआ ये वाकया तब मीडिया की सुर्खियों में आया, जब कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ शारीरिक शोषण और मारपीट का मामला पुलिस में दर्ज कराया। हालांकि पुलिस ने कंगना के सबूतों को भी नाकाफी मानते हुए आदित्य पंचोली को चेतावनी देकर छोड़ दिया।