26.4 C
New York
Friday, June 2, 2023

Buy now

spot_img

Actresses Pregnent Without Marriage | बिन ब्याहे दोबारा मां बनने जा रही हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, ये अभिनेत्रियां भी बन चुकी हैं कुंवारी मां!


बिन ब्याहे दोबारा मां बनने जा रही हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, ये अभिनेत्रियां भी बन चुकी हैं कुंवारी मां!

मुंबई: हाल ही में अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार प्रेग्नेंट होकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात तो ये हैं कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल की शादी नहीं हुई है। गैब्रिएला बिन ब्याही ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने मां बनने का ऐलान कर सनसनी मचा दी थी। हालांकि इलियाना ने भी अभी तक शादी नहीं की है। इसलिए उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वैसे गैब्रिएला और इलियाना के अलावा इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने शादी से पहले मां बनने की दिलेरी दिखाई है। उनसे पहले कई अभिनेत्रियां शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी है। जिसकी वजह से उन्हें मजबूरन जल्दी शादी का फैसला करना पड़ा। आइये डालते हैं नजर इंडस्ट्री की ऐसी ही अभिनेत्रियों पर…

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 अप्रैल में सात फेरे लिए थे। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट जून 2022 में ही कर दी थी। कहा जाता है कि आलिया शादी के वक्त पांच महीने की प्रेग्नेंट थी। इस राज को छुपाने के लिए उन्हें रणबीर कपूर से आनन-फानन में शादी करनी पड़ी।

श्रीदेवी: श्रीदेवी शादी से पहले ही बोनी कपूर के बच्चे की मां बन चुकी थी। जैसे ही ये बात बाहर फैली बोनी के परिवार में कोहराम मच गया। बदनामी से बचने के लिए उन्होंने जल्दबाजी में अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली।

नेहा धूपिया: एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। नेहा और अंगद बेदी की शादी के समय ऐसा कहा गया था कि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद शादी की है, जो कि सच साबित हुआ।

दिया मिर्ज़ा: अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी अपनी प्रेग्नेंसी छुपाने के लिए बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली और चार महीने बाद अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें

सारिका: श्रुति हासन की मां सारिका शादी से पहले ही कमल हासन के बच्चे की मां बन चुकी थी। कमल हासन को मजबूरन अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर सारिका से शादी करनी पड़ी। हालांकि बाद में इनका भी तलाक हो गया।

सेलिना जेटली: सेलिना जेटली ने पीटर हाग से शादी के आठ महीने बाद खूबसूरत जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसका मतलब है कि सेलिना अपनी शादी के समय जुड़वा बच्चों के साथ एक महीने की गर्भवती थीं।

यह भी पढ़ें

नीना गुप्ता: एक्ट्रेस नीना गुप्ता शादी से पहले मां बन गई थीं। नीना गुप्ता अपने जमाने में क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के साथ रिलेशनशिप में थी और शादी से पहले ही वो मां बन गई थीं। नीना गुप्ता ने शादी से पहले मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था।

महिमा चौधरी: एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने झटपट शादी कर सबको चौंका दिया था। जब शादी के बाद जल्द ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया, तब सबको समझ में आ गया कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी।





Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,793FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles