देवरिया टाइम्स
बलिया की धरती पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर समाजवादी नेता डॉ. मनीष कुशवाहा भईया को धरतीपुत्र गौरी भईया सम्मान-2021 से सम्मानित होने पर सपाइयों ने बधाई दी।

ब्लाक अध्यक्ष आनन्द कुशवाहा ने कहा कि मनीष कुशवाहा का बलिया की धरती पर सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। भईया जी हम युवाओं के प्रेरणाश्रोत है। छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यो में भईया जी सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। हम सभी के लिए यह गौरव का क्षण हैं। साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि भईया जी ने सदैव संघर्ष में विश्वास किया और उन्ही संघर्षो की बदौलत यह गौरवपूर्व क्षण हमसभी को प्राप्त हुआ है। सज्जू लारी ने कहा कि भईया जी हम सभी के आदर्श हैं।

बबलू यादव ने कहा कि भईया जी व्यक्ति नही विचार है। बधाई देने वाले शिवजी पाल धनगर,इमरान लारी,कौसर अली, संदीप कुमार, गुड्डू लारी,पवन यादव,भानु कुशवाहा,मोहन कुशवाहा,सादिक लारी, दानिश लारी शामिल रहें।