8.3 C
New York
Wednesday, March 22, 2023

Buy now

spot_img

In The Presense Of PM Modi In Ayodhya Set For New Record On Deepotsav ANN


Deepotsav 2022: हर बार की तरह इस बार भी दीपावली (Diwali) के अवसर पर अयोध्या ( Ayodhya) में दीपोत्सव मनाया जाएगा. देश के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या जिले में दीपोत्सव पर होती है. भगवान राम की पावन नगरी में लगभग 18 लाख मिट्टी के दीपक जलाकर एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी पूरी है. रविवार (23 अक्टूबर) को दीपावली समारोह में आतिशबाजी, लेजर शो और रामलीला का मंचन शामिल होगा. इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरयू के तट पर राम की पैड़ी में एक भव्य संगीतमय लेजर शो के साथ एक 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे. ये दीपोत्सव का छठा संस्करण भी होगा. चलिए अयोध्या में दीपोत्सव के बारे में 10 प्वॉइंट में जानते हैं पूरी भव्यता कैसी होगी. 

अयोध्या में दीपोत्सव के 10 प्वॉइंट

1. सरयू बैंक के पास राम की पौड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों की तरफ से 15 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे. बाकी को महत्वपूर्ण चौराहों और स्पॉट पर लगाया जाएगा.

ताज़ा वीडियो

2. दीपोत्सव के आयोजकों ने बताया कि स्वयंसेवक एक वर्ग में 256 मिट्टी के दीयों की व्यवस्था करेंगे और दो चौकों के बीच की दूरी लगभग दो से तीन फीट की होगी.

3. लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो और आतिशबाजी भी होगी.

4. रामलीला के मंचन में रूस और अन्य देशों के अलावा राज्यों के सांस्कृतिक दल भी शिरकत करेंगे.

5. राम कथा पार्क में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान को पुष्पक विमान से उतरते दिखाया जाएगा.

6. इस अवसर पर सरयू नदी की आरती भी की जाएगी.

7. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “23 अक्टूबर को रविवार होने के कारण राम लला को लाल-गुलाबी पोशाक पहने हुए देखा जाएगा और भगवान राम और उनके भाइयों के लिए नए कपड़े सिलवाए जा रहे हैं.” उन्होंने कहा कि भगवान अलग-अलग दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते हैं.

8. मोदी दीपावली के दिन राम मंदिर में पूजा करने के लिए अयोध्या जाएंगे. शनिवार को उनके कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी राम मंदिर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे और बाद में भगवान का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे.

9. बयान में कहा गया है कि शाम करीब 6.30 बजे, पीएम मोदी सरयू के तट पर एक आरती देखेंगे, जिसके बाद उनके तरफ से भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ किया जाएगा. 

10. दीपोत्सव के दौरान कई राज्यों की पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें विभिन्न राज्यों की नृत्य कलाएं प्रदर्शित की जाएंगी.

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

बता दें कि अयोध्या दीपोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के सामने भव्य लेज़र शो का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. प्रशासन की तरफ से अयोध्या की दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी पर 20 अक्टूबर से नियमित रिहर्सल किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद रात 9 बजे से 1 बजे तक 25-25 मिनट के 8 लेजर शो सभी श्रद्वालुओं के लिए आयोजित होगा.

सभी लेजर शो की टाइमिंग जानिए

पहला शो रात 9 बजे से 9:25 बजे तक. दूसरा शो रात 9:30 बजे से 9:55 बजे तक. तीसरा शो 10 बजे से 10:25 बजे तक. चौथा शो रात 10:30 बजे से 10:55 बजे. पांचवा शो रात 11 बजे से 11:25 बजे तक. छठा शो रात 11:30 बजे से 11:55 बजे तक. सातवां शो रात 12 बजे से 12:25 बजे तक और आठवां शो 12:30 बजे से रात 1 बजे तक चलाया जाएगा. इसी तरह दीपावली के दिन 24 अक्टूबर 2022 को पहला शो शाम 6:30 बजे से दूसरा शो. 7:30 बजे से तीसरा शो 8:30 बजे से और चौथा शो रात 9:30 बजे से आयोजित होगा.

यह भी पढ़ेंः Dhanteras 2022: दीपावली से पहले बाजार में लौटी रौनक, धनतेरस पर लोगों ने यूपी से तमिलनाडु तक जमकर की खरीदारी

Dhanteras 2022: पीएम मोदी ने धनतेरस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा- ‘समाज में धन सृजन की भावना पनपती रहे’



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles