17.7 C
New York
Monday, May 29, 2023

Buy now

spot_img

यूपी बोर्ड ने जारी की देवरिया में 198 परीक्षा केंद्रों की सूची

देवरिया टाइम्स

देवरिया। यूपी बोर्ड ने जिले में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार जारी अंतरिम सूची में 198 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी की जायेगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की परीक्षायें होनी हैं। इसके लिए जिले के 544 विद्यालयों से आधारभूत सूचनायें अपलोड करवाई गयी थीं। कई बार तिथि आगे बढ़ाने के बाद विगत 20 जनवरी को सूचनायें अंतिम रूप से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयीं। इसके बाद बोर्ड ने 26 जनवरी को सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 198 माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस सूची पर 30 जनवरी तक विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गयी हैं। इसके तहत सूची में किसी तरह की गड़बड़ी को लेकर आपत्तियां 30 जनवरी तक जिला विद्यालय कार्यालय में दाखिल की जा सकेंगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय समिति इन आपत्तियों की जांच निस्तारण करेगी। इसकी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी जायेगी। इसके बाद बोर्ड अंतिम सूची जारी करेगा।

बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हैं जिले के 137411 छात्र

यूपी बोर्ड 2021 परीक्षा में कुल 137411 छात्र-छात्रायें पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 71890 (39698 बालक और 32192 बालिका) और इंटर में 65521 (35995 बालक और 29526 बालिका) छात्रायें हैं।

पिछले वर्ष बनाये गये थे 215 परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड ने पिछले वर्ष 2020 की परीक्षा के लिए अंतरिम सूची में 199 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया था। तब आपत्तियों की सुनवाई करने के बाद जिलास्तरीय समिति ने 31 नये विद्यालयों को केंद्र बनाने की संस्तुति की। वहीं 16 विद्यालयों को अंतरिम सूची से काटने की संस्तुति की थी। इसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles