देवरिया टाइम्स
बृहस्पतिवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में देवरिया शहर के पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चन्द्रशेखर आजाद चौक पर जालौन जिले के भाजपा नगर उपाध्यक्ष द्वारा दर्जनों बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न एवं दरिंदगी तथा प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक विरोध जताया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जालौन जिले में भाजपा नेता द्वारा बच्चों के साथ किया गया यौन उत्पीड़न मानवता पर काला कलंक है। इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नेता किस हद तक गिर चुके है। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में आये दिन बलात्कार छेड़खानी, हत्या, डकैती, राहजनी, अपहरण,की घटनाएं हो रही है। पूरा प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है। प्रदेश मे दिनदहाड़े हो रही हत्याओं से खौफ का माहौल व्याप्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है। बहू, बेटियां, महिलाएं, सुरक्षित नही है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। पूरे प्रदेश में दलितों , पिछड़ो, व अल्पसंख्यको का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश भर में भाजपा नेताओ और उनके करीबियों की गुंडई से अराजकता का माहौल है।
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव हरिओम यादव, बृजानन्द यादव, देवेन्द्र भारती, रामप्रीत यादव, हरीकेवल, शौर्यप्रताप सिंह, अविनाश चौहान, दिनेश, शिवनाथ, शुभम वर्मा, सूरज कुशवाहा, इमामुद्दीन खान, अनिल आदि रहे।