देवरिया टाइम्स
पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही जिले में कानून-व्यवस्था सु²ढ़ करने के लिए दो प्रभारी निरीक्षकों समेत तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। साथ ही दो उप निरीक्षकों को थाने की कमान सौंपी है।

इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्या के गैर जनपद स्थानान्तरण होने के चलते 15 दिनों से खाली चल रही भाटपाररानी थाने की कुर्सी प्रभारी निरीक्षक भटनी चंद्रभान सिंह को सौंप दी गई। भलुअनी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी को भटनी का प्रभारी निरीक्षक, रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद को भलुअनी थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के वाचक उप निरीक्षक मनोज कुमार को रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसओजी प्रभारी घनश्याम सिंह को एएचटीयू का भी थानाध्यक्ष बनाया गया है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय के गैर जनपद स्थानान्तरण होने के चलते सलेमपुर के सीओ श्रीयश त्रिपाठी को सीओ सिटी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि गैर जनपद से आए कपिलमुनि सिंह को सलेमपुर का सीओ बनाया गया है। उधर एक दीवान समेत नौ पुलिस कर्मियों के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।