6.3 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

नाकाम मोहब्बत में इंजीनियरिंग छात्र को सजा-ए-मौत, गोलियों से उड़ाया

देवरिया टाइम्स

देवरिया जिले में एक इंजीनियरिंग छात्र को पहले मोहब्‍बत में नाकामी हाथ लगी। फिर चार साल बाद उसे सजा ए मौत दे दी गई। शुक्रवार को लड़के को उस वक्‍त गोली से उड़ा दिया गया जब वह अपने दादा के दाह संस्‍कार से घर लौट रहा था। घटना के बाद से लड़के के गांव में तनाव है। बताया जा रहा है कि चार साल पहले एक लड़की के साथ लव अफेयर और घर से भाग जाना ही लड़के के कत्‍ल की वजह है। देवरिया के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के करजहां गांव के रहने वाले विश्वजीत उर्फ रंटू (28) पुत्र बुच्चू प्रसाद का गांव की ही एक लड़की से लव अफेयर था। करीब चार वर्ष पहले दोनों लड़की की तिलक के दिन ही घर से भाग निकले थे। लड़की के पिता ने घटना की तहरीर बरहज पुलिस को दी थी। पिता की शिकायत पर पुलिस का दबाव पड़ा तो विश्‍वजीत, लड़की को उसकी शादी से पहले ही गांव में छोड़ कर फरार हो गया। तब लड़की के घरवालों ने बात आगे नहीं बढ़ाई और तय समय पर लड़की की शादी जहां तय थी वहां कर दी। कुछ दिन दिन विश्वजीत ने भी अपना मन इधर-उधर की बातों से हटाया और गोरखपुर से एमटेक की पढ़ाई पूरी कर ली।लेकिन लड़की के घरवाले शायद चार साल पुराने उस प्रसंग को नहीं भूल पाए। लड़की की शादी करने के बाद भी उनके दिल में बदले की भावना धधक रही थी। शुक्रवार को विश्वजीत के बाबा तपेसर का निधन हो गया। परिवार के लोग तपेसर का अंतिम संस्कार करने के लिए बरहज गए हुए थे। इसमें विश्वजीत भी पहुंचा था। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग घर लौट आए जबकि विश्वजीत दो अन्य लोगों के साथ गांव के बाहर रोड पर स्थित एक आटा चक्की मशीन के पास एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। उसी दौरान पहुंचे दो बाइक सवारों ने विश्वजीत की गोली मार कर हत्या कर दी। तीन गोली मारने के बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। आरोप है कि यह हत्‍या चार साल पहले विश्वजीत और उस लड़की के घर से भाग जाने के चलते ही हुई। पुलिस भी इसी एंगिल से मामले की तहकीकात कर रही है।

इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। बदमाशों ने युवक के सिर में भी गोली मारी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरहज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरहज के थानेदार और सीओ देव आनन्द मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजन व ग्रामीण विरोध करने लगे। वे हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसपी समेत अन्य अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगा दी गई है।

लड़के की हत्‍या के पीछे लड़की भगाने की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles