देवरिया टाइम्स
’ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) आशुतोष निरंजन ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में निर्वचन प्रक्रियाओं यथा- नामांकन, पार्टी रवानगी, मतदान उपरान्त मत पेटिकाओं को स्ट्रांग रुम में जमा कराये जाने तथा मतगणना एवं अन्य निर्वाचन संबंधित कार्यो के पर्यवेक्षण हेतु विकास खंडवार कुल 16 नोडल अधिकारी नामित किया है।

विकास खंडवार नामित नोडल अधिकारियों के विवरण अनुसार मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. भलुअनी विकास खंड, सीआरओ अमृत लाल बिन्द विकास खंड भटनी, एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला विकास खंड देसही देवरिया तथा एडीएम प्रशासन कुवर पंकज विकास खंड भागलपुर के नोडल अधिकारी का दायित्व निभायेगें। भाटपाररानी हेतु एसडीएम भाटपाररानी ध्रुव शुक्ला, देवरिया सदर के लिये बीबी श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, सलेमपुर के लिये ओम प्रकाश बर्नवाल उप जिलाधिकारी सलेमपुर को पर्यवेक्षणीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार बरहज के नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी बरहज संजीव कुमार, रुद्रपुर विकास खंड के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बनकटा के एएसडीएम सुनील सिंह, लार का लल्लन प्रसाद एएसडीएम, बैतालपुर श्रवण कुमार राय जिला विकास अधिकारी, गौरी बाजार के लिये संजय कुमार पाण्डेय परियोजना निदेशक डीआरडीए, पथरदेवा विकास खंड के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर सौरभ सिंह को नामित किया गया है। रामपुर विकास खंड हेतु उपायुक्त मनरेगा गजेन्द्र तिवारी एवं तरकुलवां विकास खंड के नोडल अधिकारी ज्ञानचन्द्र यादव अधीक्षण अभियंता विद्युत होगें।