26.4 C
New York
Friday, June 2, 2023

Buy now

spot_img

शिक्षक संकुल का मासिक बैठक का आयोजन

देवरिया टाइम्स

बैतालपुर क्षेत्र के जोकहा खास न्याय पंचायत के शिक्षक संकुल का मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय तिवई के प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र रहे।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एआरपी अबिदुल्लाह सिद्दीकी ने आधारशिला, ध्यानाकर्षण मॉड्यूल के बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। एआरपी अशोक सिंह ने बच्चों को जोड़े रखने की विधाओं को बताया। एआरपी हरे कृष्ण पाण्डेय ने दीक्षा एप और रीड एलांग एप के प्रयोग करने और महत्ता पर प्रकाश डाला।


इसके पूर्व सहायक अध्यापक विवेकानन्द शर्मा द्वारा आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।
प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा सिंह द्वारा सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक संकुल डॉ मोहन गुप्ता, सतीश चंद्र, उमेश प्रसाद, वीरेंद्र लाल, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुशवाहा, सुनीता देवी, वंदना देवी, पुष्पा देवी, ओंकार नाथ मिश्रा, विजय कुमार, संगीता यादव, रचना पांडेय, उषा यादव, गर्विता सिंह, सुमन मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र राय, अवनीश यादव, अभिषेक यादव, सुबहान अल्लाह, रिजवाना, ओम प्रकाश यादव, सरोज यादव, अंकिता यादव, प्रियंका यादव, रिंकू यादव समेत तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,793FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles