14.2 C
New York
Friday, March 24, 2023

Buy now

spot_img

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने पूर्व मंत्री शाकिर अली को दी श्रद्धांजलि

देवरिया टाइम्स
पूर्व मंत्री शाकिर अली को श्रद्धांजलि देने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी देवरिया पहुंचे। करजहां में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि सूबे की राजनीति में शाकिर अली की एक अलग पहचान थी। हमेशा उन्होंने कमजोरों की लड़ाई लड़ी। सबको साथ लेकर चलने की खूबी, नेतृत्व की कुशल क्षमता उनके व्यवहारिक जीवन शैली में शामिल रहा।

उन्होंने कहा कि शाकिर अली पिछड़ी जातियों व दलित वर्ग के उत्थान के लिए वे जीवन पर्यन्त प्रयत्नशील रहे। समस्या लेकर आने वाले लोगों से उन्होंने कभी दल नहीं पूछा। जो भी उनसे मिला मित्र बन गया। राजनीति करने की उनकी अलग शैली दूसरों को सीखने के लिए प्रेरित करती है। चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सपा का राष्ट्रीय नेतृत्व शाकिर अली जी के परिवार के साथ हर समय खड़ा रहेगा। हम अपने मित्र और महान साथी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सपा के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि शाकिर अली की वजह से समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में हमेशा मजबूत रही। उनकी कमी सदैव कार्यकर्ताओं को खलती रहेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि शाकिर अली स्पष्टवादी नेता थे। सच को सबके सामने कहने की हिम्मत रखते थे। समाजवादी पार्टी ने देवरिया के अपने एक महान नेता को खो दिया है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में होती दिखाई नहीं दे रही है। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने किया। इस दौरान विजय प्रताप यादव, पीडी तिवारी, परवेज आलम, दिनेश यादव, रामानंद यादव, बांकेलाल यादव, विधान सभा अध्यक्ष रामनागेंद्र यादव,अशोक यादव, प्रमोद यादव, नजीमुद्दीन अंसारी, हृदयनारायण जायसवाल, जीउत यादव, नियाज अहमद, चंद्रभान यादव, प्रभुनाथ यादव, उद्द्भाव नारायण सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

देवरिया टाइम्स की खबरों का अपडेट मोबाइल पर पाने के लिए,अपने व्हाट्सएप्प से DT लिखकर 8318183628 पर भेजें,इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज देवरिया टाइम्स को लाइक करके भी हमारे साथ जुड़ सकतें है,और अपडेट पा सकतें हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,747FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles