16.6 C
New York
Sunday, May 28, 2023

Buy now

spot_img

किशोर ने राप्ती नदी में लगाई छलांग

देवरिया टाइम्स

क्षेत्र के कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु से मंगलवार की रात एक किशोर ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। भनक लगने के बाद पुलिस व स्वजन घाट पर पहुंचे गए। दिन भर किशोर की तलाश चलती रही, लेकिन किशोर नहीं मिला।

बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कटइलवा खाली टोला निवासी शंभनाथ पासी के 17 वर्षीय पुत्र रजनीकांत रात को किसी बात को लेकर नाराज हो गए और घर से निकल गए। राप्ती नदी पर बने पुल पर पहुंचने के बाद रजनीकांत ने अपने बड़े भाई को फोन किए और नदी में कूदने जाने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य पुल पर पहुंचे, जहां रजनीकांत का मोबाइल, जूता और जैकेट मिला। इसके बाद स्वजन इसकी जानकारी पुलिस को दिए। प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह ने कहा कि तलाश की जा रही है। गोता खोर भी लगाए गए हैं। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles