26.4 C
New York
Friday, June 2, 2023

Buy now

spot_img

खबर का असर: वायरल वीडियो के बाद डीएम ने राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड

देवरिया टाइम्स

देवरिया के भाटपाररानी तहसील में राजस्व निरीक्षक का घूस लेते वीडियो वायरल हो गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो को निलंबित कर दिया है। उक्त मामलें में एसडीएम भाटपाररानी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। 

भाटपाररानी में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात देवेंद्र उपाध्याय का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की शाम वायरल होने लगा। जानकारी होते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने राजस्व कानूनगो देवेंद्र उपाध्याय को वायरल वीडियो के आधार पर  निलंबित कर दिया है।

कुछ दिन पूर्व किसी मामले में रिश्वत लेने का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से आरोपी राजस्व निरीक्षक देवेंद्र उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। एसडीएम भाटपाररानी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,793FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles