देवरिया टाइम्स
पहले कहा जाता था पढोगे लिखोगे तो होंगे नबाब, खेलोगे कूदोगे तो होंगे खराब,,,लेकिन अब ये बातें सामयिक नही रही,, आज खेलने कूदने वाले लड़के अगर खेल में भी बड़ी उपलब्धी हासिल कर आज ऊँचा मुकाम हासिल कर रहे है।
उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने रूद्रपुर प्रत्युष विहार में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा।


उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओ को राष्ट्रीय फलक पर ले जाने हेतु निरन्तर सक्रिय रहेंगे।
कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिए बच्चों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
समारोह में विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद केपूर्व प्रभारी संजीव द्विवेदी, अनिल तिवारी, डॉ वाचस्पति त्रिगुणायत, सतीस यादव, ब्रजेन्द्र सिंह,लवली, सन्तोष विश्वकर्मा, डॉ अशोक, सहित अन्य लोगो ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता व माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
संचालन ई0 रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया,
आगत अतिथियो के प्रति आभार प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने प्रकट किया।
इस अवसर पर अनेक सम्भ्रांत जन उपस्थित रहे।