28.7 C
New York
Saturday, June 3, 2023

Buy now

spot_img

देवरिया: पंचायत चुनाव का परिसीमन में पांच ग्राम प्रधान और 15 बीडीसी सदस्य हुए कम

देवरिया टाइम्स

प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन फाइनल हो गया है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण में जिला पंचायत वार्डों को छोड़कर कुछ पद कम हुए है। नगरपालिका में शामिल होने की वजह से पांच गांवों का अस्तित्व अब समाप्त हो जाएगा। इस बार 56 जिला पंचायत सदस्य, 1365 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 1185 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और 14615 ग्राम पंचायत के वार्डों में सदस्यों का चुनाव होगा।


पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन फाइनल हो गया है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण पूरा कर लिया गया है। इसमें खास बात यह है कि इस बार पांच ग्राम प्रधान, 15 बीडीसी, 71 ग्राम पंचायत सदस्यों का पद कम हो जाएगा। चुनाव का खाका प्रशासन ने परिसीमन के बाद तैयार कर लिया है। आंकड़ों के मुताबिक 2015 में जिले के 16 विकास खंडों में ग्राम पंचायतों की संख्या 1190 थी। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 14686 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 1380 थी। इस बार इसमें कमी आई है। बरहज नगरपालिका के विस्तार एवं बरियारपुर के नगर पंचायत घोषित होने के कारण पांच गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
पद वर्ष 2015 – वर्ष 2021
ग्राम प्रधान – 1190 – 1185
ग्राम पंचायत सदस्य – 14686 – 14615
जिला पंचायत सदस्य- 56 – 56
क्षेत्र पंचायत सदस्य – 1380 – 1365
इन गांवों का समाप्त हो जाएगा अस्तित्व
पंचायत चुनाव में इस बार पांच गांवों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इन गांवों के नगर क्षेत्र में आने के कारण यहां के प्रधान का पद समाप्त हो गया है। इसमें एक गांव को जहां नगर पंचायत का दर्जा मिल गया हैं। वहीं चार गांवों को बरहज नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है।


इसके तहत बरहज विकास खंड की लवरछी, पचौहा, मोहांव व उजरा मोहांव गांव को बरहज नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है, जिससे इन गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। वहीं मोहांव ग्राम पंचायत के बनकटिया गांव को ग्राम पंचायत हरनौठा और उजरा मोहांव ग्राम पंचायत के जैदपुरा गांव को बिजली भैया में शामिल कर दिया गया है, जबकि ग्राम पंचायत देईडीहा बरकरार रहेगी। इससे जुड़े भड़सरा व रामपुर चकलाल गांव को बरहज नगर में शामिल कर दिया गया है। वहीं गौरीबाजार ब्लॉक के रामपुर ग्राम पंचायत के कुछ हिस्से गौरीबाजार ग्राम पंचायत में शामिल किया गया है, जबकि बरियारपुर ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्त करते हुए इसे नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है।
पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन फाइनल हो गया है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण के बाद 56 जिला पंचायत सदस्यों, 1185 ग्राम प्रधानों, 1365 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 14615 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,795FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles