देवरिया टाइम्स
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) आशुतोष निरंजन ने सभी आर ओ/ए आर ओ को आगामी 2 मई को प्रातः 8 बजे से होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें प्राथमिकता के तौर पर पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि सभी मतगणना केन्द्र की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होगीं। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का मतगणना केन्द्र के अन्दर प्रवेश प्रतिबंधित होगी। मतगणना कार्मिकों सहित अन्य जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने तैनाती मतगणना केन्द्र पर प्रातः 6.30 बजे अनिवार्य रुप से पहुंचना होगा। किसी भी दशा में अनुपस्थिति/बहानेबाजी क्षम्य नही होगी। जो भी अनुपस्थित पाया जायेगा उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

जिलाधिकारी श्री निरंजन ने उक्त आशय के निर्देश देते हुए यह भी कहा कि सभी मतगणना कार्मिक व जुडे अधिकारी अपने कार्य दायित्वों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न करायेगें। ऐसा कोई कार्य नही करेगें, जिससे मतगणना की सुचिता प्रभावित हो। हर स्तर पर वे अपने आप को निष्पक्ष रखेगें।
श्री निरंजन ने बताया कि विकास खंडवार निर्धारित स्थलो पर होने वाले इस मतगणना में कुल 661 टेबुल लगाये जायेगें। उन्होने बताया कि जनपद में कुल 3831 बूथ हैं, जिनकी गणना हेतु टेबुल लगाये जायेगें। उन्होने बताया कि देसही देवरिया में 171 बूथ है, गणना के लिये 30 टेबुल लगाये जायेगे। भाटपाररानी में 243 बूथो के लिये 42 टेबुल, सदर में 295 बूथ 54 टेबुल, सलेमपुर में 298 बूथ 54 टेबुज, भागलपुर में 219 बूथ 37 टेबुल, बरहज में 173 बूथ 30 टेबुल, बनकटा 250 बूथ 42 टेबुल, लार में 246 बूथ 42 टेबुल, गौरी बाजार में 315 बूथ 54 टेबुल, भलुअनी में 265 बूथ 45 टेबुल, रुद्रपुर में 248 बूथ 42 टेबुल, पथरदेवा में 252 बूथ 42 टेबुल, बैतालपुर में 274 बूथ 48 टेबुल, रामपुर कारखाना में 178 बूथ 30 टेबुल, तरकुलवां 157 बूथ 27 टेबुल एवं भटनी विकास खंड अन्तर्गत कुल 247 बूथो की गणना के लिये 42 टेबुल लगाये जायेगें।