7.3 C
New York
Friday, March 17, 2023

Buy now

spot_img

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

देवरिया टाइम्स
लखनऊ में दंगा भड़काने के आरोपियों के पोस्‍टर लगवाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि सरकार में शामिल कई नेताओं पर पहले ऐसे आरोप लगे थे। सबसे पहले उन्‍हीं से वसूली होनी चाहिए।

बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को हुए नुकसान पर उन्‍होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में किसानों को हुए नुकसान की कोई भरपाई सरकार ने नहीं की है। देवरिया के सोनूघाट में कांग्रेस की किसान जनजागरण यात्रा के शुभारम्भ के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने ये बातें कहीं।


एक सवाल के जबाब में उन्‍होंने कहा कि चुनाव के समय बयानहलफी देकर मौजूदा सरकार में शामिल कई लोगों ने चुनाव आयोग को खुद पर दर्ज मुकदमों की जानकारी दे रखी है। इनमें कई मुकदमे सरकारी सम्‍पत्ति को नुकसान पहुंचाने के हैं। दूसरों से मुआवजा वसूलने से पहले सरकार में शामिल लोगों को खुद मुआवजा जमा करना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि एक महीने पहले और कल और परसों रात में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार ने अभी तक किसानों को कोई राहत नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की वजह से किसान रोज खेतों की पहरेदारी करने को विवश हैं। कई जिलों में किसान आवारा पशुओं के नाते परेशान हैं। सरकार ने अब तक उन किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने किसान आयोग का गठन करने, किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने और खेतों में पहरा देने वाले किसानों को पहरेदारी भत्ता देने की मांग की।

देवरिया टाइम्स की खबरों का अपडेट मोबाइल पर पाने के लिए,अपने व्हाट्सएप्प से DT लिखकर 8318183628 पर भेजें,इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज देवरिया टाइम्स को लाइक करके भी हमारे साथ जुड़ सकतें है,और अपडेट पा सकतें हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,742FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles