देवरिया टाइम्स
थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीटहां के सिवान में एक युवती का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त करते हुये मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना मदनपुर में मु0अ0सं0-17/2021 धारा-302,201 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 26.03.2021 को ग्राम कुसुमा के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,


जिनके द्वारा अपना नाम पता 01.सुनील चैहान पुत्र नथुनी चैहान निवासी-भीटहां थाना-मदनपुर जनपद देवरिया, 02.परमहंस चैहान पुत्र रमाकान्त चैहान निवासी-भीटहां थाना-मदनपुर जनपद देवरिया बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूॅछ-ताॅछ करने पर अभियुक्त सुनील चैहान उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसकी बहन का 02 वर्ष पूर्व मृतका के भाई से प्रेम संबन्ध था, जिसकी जानकारी होने पर पूर्व में ही विवाद हुआ था, जिसके पश्चात मृतका का भाई गुजरात नौकरी करने चला गया था। घटना से दो माह पूर्व मृतका का भाई गांव आया था, जिससे पुरानी बातों की चर्चा गांव में पुनः होने लगी। उक्त बात को लेकर मृतका के भाई व परिवार से बदला लेने की नियत से मृतका जब गांव के सिवान में अकेले घास काटने के लिए गयी तो मुझे जानकारी होने पर मेरे द्वारा अपने साथी परमहंस चैहान के साथ दाव लेकर मेरे द्वारा सिवान में गंेहू के खेत में मृतका की गला रेत कर हत्या कर दिया गया तथा हम लोगों द्वारा वहां से जाते वक्त गांव के पास मार्ग के किनारे खोदी गयी पाइप लाईन की नाली में दाव को छुपा दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दाव उनके बताये गये स्थान से बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा आलाकत्ल को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः-
01.हत्या में प्रयुक्त एक अदद दाव।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01.सुनील चैहान पुत्र नथुनी चैहान निवासी-भीटहां थाना-मदनपुर जनपद देवरिया,
02.परमहंस चैहान पुत्र रमाकान्त चैहान निवासी-उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.प्रभारी निरीक्षक प्रभूदयाल सिंह थाना मदनपुर देवरिया,
02.उ0नि0 संतोष कुमार यादव थाना मदनपुर देवरिया,
03.उ0नि0 अरविन्द कुमार थाना मदनपुर देवरिया,
04.मु0आ0 शैलेश सिंह थाना मदनपुर देवरिया,
05.कां0 पीन्टू चैहान थाना मदनपुर देवरिया,
06.कां0 संजय कुमार थाना मदनपुर देवरिया,
07.कां0 अंकित कुमार यादव थाना मदनपुर देवरिया,
08.म0कां0 गुड़ीया यादव थाना मदनपुर देवरिया।
