देवरिया टाइम्स
आम आदमी पार्टी ने रविवार को जिला पंचायत के 31 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। प्रदेश सह प्रभारी अनूप पांडेय व जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि संगठन ईमानदार एवं सुयोग्य उम्मीदवारों के सहारे दमदारी से यह चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के लिए वार्ड संख्या 11 रामपुर कारखाना से गनेश तिवारी, वार्ड संख्या 17 गौरीबाजार उत्तरी से भूपनारायण सिंह, वार्ड संख्या 21 गौरीबाजार आंशिक से राजवंती देवी, वार्ड संख्या 22 रुद्रपुर पूर्वी से शीला देवी, वार्ड संख्या 26 भलुअनी पश्चिमी मध्य से रामकिशोर चौहान, वार्ड संख्या 31 बरहज पूर्वी से नीरा देवी, वार्ड संख्या 32 भागलपुर उत्तरी से सतीश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड संख्या 36 लार पश्चिमी से रेखा द्विवेदी, वार्ड संख्या 41 सलेमपुर-भाटपाररानी आंशिक से सत्येंद्र कुमार यादव, वार्ड संख्या 51 भटनी दक्षिणी से धर्मेंद्र कुमार यादव, वार्ड संख्या 53 देवरिया पूर्वी से भृगुनाथ प्रसाद पासवान, वार्ड संख्या 56 देवरिया सदर दक्षिणी से धीरज गोंड, वार्ड संख्या-29 बरहज मध्य से सफकतुल्लाह सिद्दीकी, वार्ड संख्या 24 रुद्रपुर दक्षिणी से जनक कुंवारी देवी, वार्ड संख्या 55 देवरिया दक्षिणी से वरुण सिंह बघेल, वार्ड संख्या 32 भागलपुर उत्तरी से सतीश कुमार, वार्ड संख्या नौ देसही आंशिक-बैतालपुर आंशिक से स्वामीनाथ चौरसिया, वार्ड संख्या-16 बैतालपुर दक्षिणी से दिलीप कुमार यादव, वार्ड संख्या 23 रुद्रपुर पश्चिमी से महेंद्र गौतम, वार्ड संख्या 15 बैतालपुर मध्य दक्षिणी से सुदीन कुमार, वार्ड संख्या 49 भटनी पूर्वी से उमेश कुमार पर्वत, वार्ड संख्या 54 देवरिया सदर पश्चिमी से हरिश्चंद्र यादव, वार्ड संख्या 28 भलुअनी आंशिक सलेमपुर से विजय साहनी, वार्ड संख्या तीन पथरदेवा दक्षिणी से गीता देवी, वार्ड संख्या 25 भलुअनी पश्चिमी से आशाराम सिंह, वार्ड संख्या 27 भलुअनी पूर्वी मध्य से सूरज दूबे, वार्ड संख्या सात देसही देवरिया उत्तरी से शामू यादव, वार्ड संख्या 40 सलेमपुर पूर्वी आंशिक से रेेनू यादव, वार्ड संख्या 50 भटनी पश्चिमी से अजय राय, वार्ड संख्या एक पथरदेवा पूर्वी से मीरा देवी, वार्ड संख्या 38 सलेमपुर उत्तरी से पारकली देवी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।