महिला संबंधी समस्याओ के निराकरण हेतु जनपद देवरिया में “महिला ऐच्छिक ब्यूरो“ का गठन किया गया है, जिसमें पति-पत्नि के वाद-विवादों का निस्तारण पुलिस व सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से किया जाता है। इसी क्रम में 12.01.2021 को पुलिस कार्यालय जनपद देवरिया में स्थित महिला ऐच्छिक ब्यूरो के कार्यालय में जनपद के थाना क्षेत्र लार से आये 01 पारिवारिक विवाद के मामलों का प्रभारी महिला ऐच्छिक ब्यूरो उ0नि0 प्रिति सिंह द्वारा काउन्सलिंग कर अथक प्रयास के बाद उन्हें समझा कर 01 जोड़े नीशू तिवारी पत्नी दुर्गा प्रसाद तिवारी निवासी-मलकौली थाना लार जनपद देवरिया द्वारा अपने मध्य एक वर्ष से चल रहे मन मुटाव की वजह से अलग रहने की वजह एवं गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ रहने को राजी हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया के इस प्रयास से अब तक सैकड़ों पति-पत्नि के जोड़ों को मिलाने का पुनीत कार्य किया गया है । जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।