देवरिया टाइम्स
जनपद के खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना बोर्ड में प्लग लगाते समय हुई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार माड़ीपुर निवासी श्यामलाल गोड़ की बेटी श्रीनंदना (25) की शादी भाटपाररानी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चक के बृजेश कुमार गोंड से हुई थीं। श्रीनंदना कुछ दिन पूर्व अपने मायके गई थीं। बृहस्पतिवार की शाम को वह घर में लगे बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर जमींन पर गिर गईं। कुछ देर बाद जब परिजन घर के अंदर गए और देखे तो उनके होश उड़ गए। महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है, पता कर रहा हूं।
दो मासूमों के सिर से उठ गया मां का साया
महिला कुछ ही दिन पहले अपने घर से मायके माड़ीपुर हंसी खुशी आई थी। उसे क्या पता था कि ससुराल से मायके उसकी जीवन की अंतिम यात्रा है। श्रीनंदना के पति गोवा में है। उसके दो बच्चों में बड़ी बेटी निशा चार वर्ष व बेटा अभिषेक दो वर्ष के हैं। बचपन में ही इन मासूमों के सिर से मां का साया उठ जाने को लोग नियति का खेल मान रहे थे। दोनो का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना को सुनकर दरवाजे पर उमड़े लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। माता इंदू देवी, भाई कौशल व राहुल को रोता देखकर सभी इन्हें ढांढस बंधाने में लगे हुए थे।
देवरिया टाइम्स की खबरों का अपडेट मोबाइल पर पाने के लिए,अपने व्हाट्सएप्प से DT लिखकर 8318183628 पर भेजें,इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज देवरिया टाइम्स को लाइक करके भी हमारे साथ जुड़ सकतें है,और अपडेट पा सकतें हैं.