17.6 C
New York
Thursday, June 1, 2023

Buy now

spot_img

उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले नही बनेगी सरकार ,चाहे बुआ-बबुआ एक हो जाए

देवरिया टाइम्स

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद में बंगरा बाजार में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजडीवाल के जयंती अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सिरकत करते हुए 49 कार्य परियोजनायें लागत 120.56 करोड की लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वही सलेमपुर नवलपुर कुन्डौली भागलपुर से तुरतीपार तक फोरलेन किये जाने 19.51 किलोमीटर के चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य लागत 261.93 करोड से कराये जाने की घोषणा की। उन्होने भागवत भगत के नाम से इंटर कालेज भी स्थापित किये जाने को कहा। उन्होने इसके अलावे सांसद एवं विधायक गण द्वारा अन्य प्रस्तुत प्रस्ताव पर भी विचार किये जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी अच्छे कार्य होगें, उसे हर संभव कराया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि भागवत भगत खजडी के माध्यम से लोगो को आजादी के लिये जागरुक किया व आजादी के लिये संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होने कहा कि आज इस अवसर पर सौगात की बरसात हुई।

विकास के मामले मे सलेमपुर, देवरिया प्रदेश पीछे नही रहेगा। तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ रहा है। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यो से विकास हो रहा है। गरीबों, कमजोर वर्गो की भलाई का कार्य हो रहा है। देश की सीमाये भी सुरक्षित है। कोरोना के संकट में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत किसी को भी भुखे नही रहने दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से एक लाख करोड रुपये बटन दबाकर के सीधे किसानो के खाते में भेजा गया। उन्होने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास है, जिसका जो हक है, उन तक इमानदारी के साथ पहुॅचाने का कार्य कर रहे है। कोरोना काल में महिलाओं के प्रधानमंत्री जन धन खाते में पैसे भेजे गये। उज्वला गैस के निःशुल्क गैस दिये गये। उन्होने कहा कि प्रतिभाशाली परीक्षाओं में टाप करने वाले बच्चो, शहीदो, अन्तर्राष्ट्रीय खिताब जितने वाले खिलाडियों एवं सुरक्षा में लगे पुलिस के शहीद कर्मियों के नाम से उनके सम्मान में सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह सब परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

उन्होने कहा कि आगे भी अच्छे कार्य जो भी हो सकेगें, वह किया जायेगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भागवत भगत महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके गीत ‘‘गेहूॅ की रोटियां-रहरियां की दलिया’’ आजादी के लिये प्रेरित करने व लोगो को जागरुक करने में काफी अहम भूमिका निभाई। वे गरीबो के लिये कार्य किया। पशुधन राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने भागवत भगत के जीव आदर्श पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा विकास एवं जन कल्याण के अनेक कार्य किये जा रहे है, जिसका लोगो को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के संयाजक सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने भागवत भगत के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।

आगन्तुक सभी के प्रति आभार जताया। समारोह की अध्यक्षता जगदीश नारायण मिश्र द्वारा किया गया तथा सम्बोधन जयनाथ कुशवाहा, केतकी सिंह, विधायक संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, अजय दूबे आदि के द्वारा किया गया एवं भागवत भगत के जीवन आदर्शो एवं संघर्षो पर प्रकाश डाला गया। आज मुख्य अतिथि द्वारा किये गये लोकार्पण व शिलान्यास में 27 कार्य परियोजनायें लागत 92.85 करोड तथा 22कार्य परियोजनाओं लागत 27.70 करोड की किया जाना सम्मिलित है। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री द्वारा भागवत भगत के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर लगाये लगे कृषि मेला में विभिन्न स्टालो का अवलोकन भी उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित किशोर द्वारा उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदर सांसद डा0रामपति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डा0सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, विधायक बरहज सुरेश तिवारी, गंगा सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण एवं भारी संख्या क्षेत्रीय जन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles