देवरिया टाइम्स
क्षेत्र के जिगिना मिश्र के प्राचीन देवी मंदिर पर गीता जयन्ती का आयोजन ग्रामीणों ने किया। जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में गीता पाठ के उपरान्त भजन संध्या का आयोजन किया। कलाकारों के मनोहारी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। गांव के विश्वेश द्विवेदी तथा अवनीन्द्र मिश्र ने इस अवसर पर गीता पाठ किया। क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारा प्रज्ञा विवेक के देवी गीत पर देर शाम तक श्रद्धालु झूमते रहे। इस अवसर पर अवनीन्द्र मिश्र ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति की आत्मा है। भगवतगीता के श्लोक मानव जीवन के लिए संजीवनी है। यदि मानव अपना जीवन भगवतगीता के उपदेशों के आधार पर व्यतीत करने लगे तो सांसारिक सभी दुःखों का नाश हो जाता है। इस दौरान सोहन पति त्रिपाठी, गौरमोहन मिश्र, गौतम मिश्र, सोहन मिश्र, रामअवध मिश्र, अंशू, विवेक, परमान्दं मिश्र, कमलेश मिश्र, सच्चितानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।