देवरिया टाइम्स
आज देश व प्रदेश में चारों तरफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कायम है। विकास के नाम पर केवल लूट खसोट बढ़ गया है। ऐसी त्राही त्राही कर रही जनता को कांग्रेस की जरूरत महसूस हो रही है।
उक्त बातें कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी विरेन्द्र चौधरी ने बलुआ अफगान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदेश यादव ने कहा कि आज संगठन को मजबूत करने करने की जरूरत है। संगठन के बल पर ही सत्ता हासिल होती है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में सभी लोग कांग्रेस के तरफ अपनी नजरें लगा रखी है। भाजपा के नीतियों से जनता सड़कों पर मारें मारे फिर रही है।

बैठक में केशव चंद यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उत्तेज मिश्रा भरत मणि त्रिपाठी जवाहर चौहान नागेंद्र शुक्ला धर्मेंद्र पाण्डेय सत्य नारायण शर्मा सोहन मिश्रा त्रिलोकी नाथ तिवारी जोखू भारती रोशन मल्ल जयदीप त्रिपाठी फुलेना राय मुकेश यादव कमलेश पासवान मोहन यादव मकेशनाथ तिवारी बिभूती गोंड अब्दुल्ला अंसारी सचिन यादव राघव पाण्डेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सत्य प्रताप अंशु तथा संचालन तारकेश्वर नाथ तिवारी ने किया।