देवरिया टाइम्स
देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र में बिनावपुरी गांव के समीप बुधवार की सुबह एक शव उतराता हुआ मिला। जिसे देख कर लोगो ने शोर मचाया। जिससे वहा स्थानीय लोग पहुचे।
सूचना देने पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जिनकी पहचान एक प्राइवेट स्कूल प्रबंधक के रूप में हुई। जिनका नाम राममिलन यादव पुत्र स्व. चांद यादव के रूप में हुई जो खोड़ा गांव के रहने वाले है। बुधवार की सुबह बिनवारी गांव के लोग नदी की ओर गए तो वहाँ एक उतराता हुआ शव दिखा।

नदी में शव मिलने की जानकारी होने पर खोड़ा निवासी ध्रुवनारायण ने उसकी पहचान अपने पिता राममिलन यादव के रुप में किया।पति के मौत की जानकारी होने पर पत्नी मालती देवी दहाड़ें मारने लगीं। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को राममिलन किसी काम से देवरिया जाने की बात कहकर निकले थे। हालांकि उनके मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
बता दें कि बिनवापुरी गांव के निकट राप्ती नदी में शव उतराता देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो पा रहा था।

नदी तट पर आए कुछ लोगों ने शव की जानकारी फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके जरिए जानकारी होने पर पुत्र ध्रुवनारायण ने शिनाख्त किया। राममिलन के मिले शव को लेकर लोग पशोपेश में थे। कोई आर्थिक तंगी, कर्ज तो कोई कुछ और ही बयां कर रहा था।